पिरान कलियर क्षेत्र रहमतपुर में निःशुल्क जन सेवा कैंप का आयोजन, सैकड़ो लोगों को मिला लाभ

पिरान कलियर क्षेत्र रहमतपुर में निःशुल्क जन सेवा कैंप का आयोजन, सैकड़ो लोगों को मिला लाभ

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️✍️✍️
पंडित ,,जावेद साबिर ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
————————————————————–
पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर में ग्राम प्रधान एवं पूर्व राज्यमंत्री हाजी शहीद प्रधान की पहल पर निःशुल्क जन सेवा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में सैकड़ो लोगों ने लाभ उठाया और आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज मुफ्त में बनवाए।
ग्राम प्रधान की पहल से लोगों को मिली राहत

ग्राम प्रधान उजमा पत्नी नसीम ने कहा कि इस कैंप से लोगों को काफी मदद मिलेगी और उन्हें अपने जरूरी कामों को आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी। पूर्व राज्यमंत्री हाजी शहिद प्रधान ने कहा कि इस कैंप का आयोजन क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है।
कैंप में मिली सेवाएं – आधार कार्ड,, राशन कार्ड – वोटर आईडी,, पैन कार्ड,,जाति प्रमाण पत्र,, स्थाई निवास प्रमाण पत्र,,पेंशन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज
ग्राम प्रधान की टीम की सराहना

ग्राम प्रधान एवं पूर्व राज्यमंत्री हाजी शहीद प्रधान की टीम ने इस कैंप के सफल आयोजन के लिए कड़ी मेहनत की और लोगों को जरूरी दस्तावेज प्रदान करने में मदद की।



