इंतजार प्रधान ने सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन मनाया धूमधाम से ,,

इंतजार प्रधान ने सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन मनाया धूमधाम से ,,

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24, ✍️ ✍️ ✍️ ✍️ ✍️
पंडित ,,जावेद साबिर✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
—————————————————————-
देहरादून में आज सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। प्रदेश भर से कार्यकर्ता उनके आवास पर बधाई देने पहुंचे और उनके लंबे जीवन की कामना की। इस खास मौके पर प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और फूलों के गुलदस्ते भेंट कर जोशी का अभिनंदन किया। जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रेम और विश्वास ही उनकी ताकत है।

इंतजार प्रधान ने कहा, “रमेश जोशी जी हमारे अध्यक्ष हैं और हम सभी के प्रेरणापुंज हैं। उनके नेतृत्व में सुराज सेवा दल जनता की आवाज उठा रहा है और प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहा है।”इस मौके पर नौशाद अली, अकलीम त्यागी, उस्मान अली, साबिर राणा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



