पिरान कलियर

कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक ,,संगठनात्मक एकता पर जोर

कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक ,,संगठनात्मक एकता पर जोर

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️✍️✍️

पंडित ,,जावेद साबिर ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

—————————————————————-

पिरान कलियर : कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक आज सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पंडित जावेद साबरी ने की, जबकि संचालन महामंत्री जावेद अंसारी द्वारा किया गया।

बैठक में संगठन की मजबूती,,, पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई। डिजिटल युग में मीडिया की भूमिका और पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी गंभीर मंथन हुआ।

 

 

अध्यक्ष जावेद साबरी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है, जहां से जनहित की आवाज़ बुलंद की जा सके। उन्होंने संगठनात्मक एकता पर बल दिया।

महामंत्री जावेद अंसारी ने कहा कि पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। क्लब आने वाले समय में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। सचिव फरमान मलिक ने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता की ओर प्रेरित करने की बात कही। कोषाध्यक्ष नौशाद अली ने क्लब की गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने और पारदर्शिता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य,,, पंडित जावेद साबरी (अध्यक्ष), सरवर सिद्दीकी (उपाध्यक्ष), जावेद अंसारी (महामंत्री), फरमान मलिक (सचिव), नौशाद अली (कोषाध्यक्ष), आरिफ हिंदुस्तानी, दिलदार अब्बासी, शाहनवाज खान, असलम खान, डॉ. मोहम्मद उस्मान, मौ. मुस्लिम, इदरीश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!