प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सुराज सेवा दल का हमला, आंदोलन की चेतावनी*

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सुराज सेवा दल का हमला, आंदोलन कीचेतावनी

उत्तराखंड, सच्ची घटना 24 ✍️✍️✍️✍️
(पंडित जावेद सबिर)
सुराज सेवा दल ने हरिद्वार में प्रशासन और विकास प्राधिकरण की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

आरोप और सवाल: गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ अन्याय रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के घरों पर तो बुलडोज़र चलाया जा रहा है, जबकि बड़े पूंजीपतियों और निजी स्कूलों को संरक्षण दिया जा रहा है। निजी स्कूलों की मनमानी संगठन ने निजी स्कूलों पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया गया कि स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं और आरटीई कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे।

सरकारी स्कूलों की स्थिति रमेश जोशी ने कहा कि करोड़ों रुपए सरकारी स्कूलों पर खर्च होने के बावजूद शिक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। सीएसआर फंड में गड़बड़िया सीएसआर फंड में गड़बड़ियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हलजोड़ा गांव में सीएसआर घोटाले की शिकायतें कई बार देने के बावजूद अब तक जांच पूरी नहीं हुई।
किसानों की समस्याएं: बाढ़ में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा:* संगठन ने किसानों की समस्याओं को भी उठाया। कहा गया कि बाढ़ में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा किसानों को अब तक नहीं मिला, जिससे किसान नाराज हैं। पत्र भेजने वालों में शामिल

-देवेंद्र बिष्ट, विनोद पाठक, नीरज असवाल, इंतजार प्रधान, राव सहाब, नफीस अहमद, विजेंद्र, हिमांशु धामी, दिव्यांश, रहीस अहमद, हाजी इरफान, मुजफ्फर प्रधान, अजय मौर्या, आतिश मिश्रा, पूजा नेगी, वंदना, जावेद, जमाल, सन्नवर प्रवीण अग्रवाल, नदीम, हाकम, सेवाराम सहित अन्य लोग शामिल रहे।



