
छोटी सी उम्र में बड़ा काम: निदा ने दिखाया इंसानिय का असली चेहरा

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24
पंडित ,,जावेद साबिर कलियर
——————————————————-
पिरान कलियर क्षेत्र से मानवता और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल सामने आई है, जहां महज 6 साल की बच्ची निदा फातिमा ने ईरान के लोगों की मदद के लिए अपनी जमा की हुई गुल्लक दान कर दी। निदा फातिमा, भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मास्टर अज़ीम अहमद की पुत्री हैं।

नन्ही बच्ची के इस सराहनीय कदम से प्रेरित होकर पिरान कलियर और आसपास के गांवों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 1,72,051 रुपये की सहायता राशि एकत्र कर ईरान भेजी गई।

इस अवसर पर दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ईरान के प्रतिनिधि हजरत डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही भी मौजूद रहे। उन्होंने भारत और ईरान के लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआ कराई। स्थानीय लोगों ने कहा कि छोटी सी बच्ची का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है और यह दर्शाता है कि मदद के लिए उम्र नहीं, बल्कि दिल बड़ा होना चाहिए।



