भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर एक्शन – ललित शर्मा और विशाल चौहान पर मुकदमा

भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर एक्शन – ललित शर्मा और विशाल चौहान पर मुकदम,,

उत्तराखंड सच्ची घटना 24 न्यूज़ ✍️ ✍️ ✍️
पंडित जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️
पिरान कलियर,वक्फ बोर्ड की मस्जिदों को बताया अवैध, तोड़ने की धमकी – पिरान कलियर में माहौल बिगाड़ने की साजिश कलियर में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, पुलिस ने उप निरीक्षक विशाखा राठौर को सौंपी जांच हरिद्वार के पिरान कलियर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल एक भड़काऊ वीडियो ने पूरे कलियर का माहौल गरमा दिया है। पिरान कलियर की पवित्र दरगाह और वक्फ बोर्ड की मस्जिदों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना हिंदू रक्षा दल के दो बड़े नेताओं को भारी पड़ गया है।

भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर कलियर थाने में हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और जिला अध्यक्ष विशाल चौहान समेत अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जानबूझकर प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें ललित शर्मा और विशाल चौहान द्वारा पिरान कलियर स्थित वक्फ बोर्ड की मस्जिद, दरगाह और मजारों को अवैध बताकर तोड़े जाने और कलियर पर चढ़ाई करने जैसी भड़काऊ बातें कही गई हैं। शिकायतकर्ता गुलज़ार चौधरी का कहना है कि कलियर देश-विदेश के जायरीनों की आस्था का केंद्र है और इस तरह के वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और समाज में घृणा और आपसी वैमनस्य फैलने का खतरा है। पुलिस एक्शन तहरीर को गंभीरता से लेते हुए थाना कलियर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विशाखा राठौर को सौंपी गई है। पुलिस अब वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें कही गई बातों की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी और दोषी साबित करना न्यायालय की प्रक्रिया के अधीन है।



