पिरान कलियर शरीफ से दिल्ली का युवक लापता, ढूंढने वाले को 2 लाख का इनाम,,

पिरान कलियर शरीफ से दिल्ली का युवक लापता, ढूंढने वाले को 2 लाख का इनाम,पिरान कलियर में 25 साल का बब्बल रहस्यमय तरीके से गायब,,

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24 न्यूज़✍️✍️✍️
पंडित,, जावेद साबिर कलियरी ✍️✍️✍️
उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पिरान कलियर पवित्र दरगाह कलियर शरीफ से दक्षिणी दिल्ली का रहने वाला एक 25 वर्षीय युवक अचानक लापता हो गया है। युवक को तलाशने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने पोस्टर जारी किए हैं और सूचना देने वाले को 2 लाख रुपये का बड़ा इनाम देने का ऐलान किया है। गुमशुदा युवक का नाम बब्बल पुत्र राजेन्द्र है। उम्र 25 साल। निवासी – बिलासपुर कैम्प, मोल्ड गांव, बदरपुर, जैतपुर, दक्षिणी दिल्ली।परिजनों के मुताबिक, बब्बल दिनांक 28 अप्रैल 2026 को कलियर शरीफ, जनपद हरिद्वार आया था, जहाँ से वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाना पिरान कलियर में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस संबंध में थाना पिरान कलियर पर मु.अ.सं. 157/2026 धारा 140(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी है। [पुलिस की अपील और इनाम का ऐलान] उत्तराखंड पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को भी इस लड़के के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत थाना कलियर को सूचित करें।जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी और उसे पुलिस की तरफ से *₹ 2,00,000/- (दो लाख रुपये)* का नकद इनाम दिया जाएगा। संपर्क नंबर – थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार,,9634317799, 9456593968, 8273443012, 9643330415,,अपर उप निरीक्षक, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) द्वारा यह अपील जारी की गई है।



