हरिद्वार में भावुक विदाई, योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि, सीएम धामी पहुंचे हरिद्वार, योगी जी से मिलकर जताया गहरा शोक,,,

हरिद्वार में भावुक विदाई, योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि, सीएम धामी पहुंचे हरिद्वार, योगी जी से मिलकर जताया गहरा शोक,,

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24 न्यूज़ ✍️ ✍️ ✍️
पंडित ,,जावेद साबिर कलियरी ✍️ ✍️ ✍️ ✍️
उत्तराखंड में आज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी, *स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी* का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार के *नमामि गंगे घाट* पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उनके छोटे पुत्र महेंद्र बिष्ट ने मुखाग्नि दी। इस दुख की घड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* शनिवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय माताजी के अंतिम दर्शन किए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ जी और उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।उन्होंने कहा – माता का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस अंतिम विदाई में देशभर से लोग पहुंचे थे।संत समाज की ओर से परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज, आचार्य बालकृष्ण जी, श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज, स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि जी, आचार्य प्रमोद कृष्णम जी, बाबा हठयोगी जी सहित अनेक संत-महात्माओं ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक और श्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री श्री पंकज चौधरी*, हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गोरखपुर सांसद श्री रवि किशन*, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, श्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, मंत्री, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव आनंद वर्धन, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित तमाम अधिकारी भी मौजूद थे। नमामि गंगे घाट पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


