उत्तराखंड

प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्राम पंचायत गढ़ में खुली बैठक पारदर्शिता से हुआ पात्रों का चयन, गढ़ में संपन्न,,

प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्राम पंचायत गढ़ में खुली बैठक पारदर्शिता से हुआ पात्रों का चयन, गढ़ में संपन्न,

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24 ✍️ ✍️ ✍️ ✍️ 

पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️ ✍️ 

—————————————————————-

उत्तराखंड,,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जरूरतमंदों तक घर का लाभ सही तरीके से पहुंचे, इसके लिए विकासखंड बहादराबाद की ग्राम पंचायत गढ में एक विशेष खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम विकास अधिकारी अनुज चौहान ने की। इस दौरान ग्राम प्रधान जावेद हसन, पूर्व उप प्रधान मौ. नफीस, पंचायत सदस्य नाजरीन, राव मुजीब, राजकुमार,  सुमित जरावरे सहित भारी संख्या में ग्रामीण और प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। बैठक में सबसे पहले आवास योजना के तहत तैयार संभावित पात्र लाभार्थियों की सूची का सार्वजनिक वाचन किया गया। अधिकारी ने बताया कि इस सूची को पहले ही पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर दिया गया था, ताकि किसी को भी आपत्ति दर्ज कराने का पूरा मौका मिल सके। जरूरतमंदों को प्राथमिकता, अपात्र बाहर ,खुली चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने अपनी बातें रखीं और अधिकारियों ने मौके पर ही उनकी समस्याएं सुनीं। जिन मामलों में जांच जरूरी थी, उन्हें तत्काल निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि योजना का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर और बेघर परिवारों को पक्का आवास देना है। इसी वजह से चयन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष रखा जा रहा है। बैठक के दौरान कई ऐसे परिवार भी सामने आए जिनके कच्चे और जर्जर मकान रहने लायक नहीं हैं। उन्होंने आवेदन दिए। अधिकारियों ने कहा कि नियमानुसार जांच के बाद पात्र पाए जाने पर उन्हें भी सूची में शामिल किया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना की कुल मिलाकर ग्राम पंचायत गढ में हुई इस बैठक से यह संदेश साफ है कि सरकार की मंशा है – कोई पात्र वंचित न रहे और कोई अपात्र लाभ न ले।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!