एसबीआई का बड़ा धमाका, कलियर में लगा वित्तीय समावेशन शिविर,,हज हाउस में उमड़ी भीड़, मौके पर ही हुई केवाईसी, खुले नए जनधन खाते,,

एसबीआई का बड़ा धमाका, कलियर में लगा वित्तीय समावेशन शिविर,,हज हाउस में उमड़ी भीड़, मौके पर ही हुई केवाईसी, खुले नए जनधन खाते,,

उत्तराखंड, सच्ची घटना 24 न्यूज़ ✍️ ✍️ ✍️
पंडित ,,जावेद साबिर कलियरी✍️✍️✍️✍️
पिरान कलियर के हज हाउस सभागार में आज, भारतीय स्टेट बैंक ने एक ऐसा काम कर दिया, जिससे आम आदमी को बड़ी राहत मिल गई।एसबीआई ने लगाया वित्तीय समावेशन शिविर ! वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत लगे इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के बैंक खातों की *केवाईसी* मौके पर ही कर दी गई। लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन हुआ, खाते अपडेट हुए, जो खाते बंद पड़े थे, निष्क्रिय पड़े थे, उनको दोबारा चालू किया गया। और जिनका खाता नहीं था, उनके *नए जनधन खाते* भी खोल दिए गए। सबसे बड़ी बात – इस शिविर में बुजुर्गों, दिव्यांगो और दूरदराज के गांवों से आए लोगों को विशेष सुविधा दी गई। जिन लोगों को बैंक तक पहुंचने में परेशानी होती है, बैंक खुद चलकर उनके पास पहुंचा।

शिविर में लोगों को केंद्र सरकार की बड़ी-बड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई -प्रधानमंत्री जनधन योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,और अटल पेंशन योजना -एक ही छत के नीचे, सारी योजनाओं का फायदा, यही तो है असली समावेशन ,अधिकारियों ने क्या कहा ,आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक हर्ष कुमार गौतम ने कहा – जिन लोगों को बैंक पहुंचने में परेशानी होती है, उनके लिए गांवों और कस्बों में ही शिविर लगाए जा रहे हैं। मकसद एक ही है, हर आदमी बैंकिंग से जुड़े।उन्होंने लोगों को साइबर धोखाधड़ी से भी सावधान किया – किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना खाता नंबर, ओटीपी और गोपनीय जानकारी कभी शेयर न करें। वरना एक गलती और खाता खाली !आरबीआई के उप महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ,ने कहा – शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है एसबीआई की महाप्रबंधक शैलश कुमार ने कहा – बैंक अब लोगों की सुविधा के लिए घर-घर जाकर केवाईसी पूरी कर रहा है। वहीं उप महाप्रबंधक देहरादून राजीव रंजन ने बताया – पुराने खातों की केवाईसी अपडेट कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेश कुमार शाह, दिनेश कुमार गुप्ता, अन्नू, निलिमा बिष्ट, देवेंद्र सिंह कुंवर, दीपक नेगी, कासिम खान, नाजिम त्यागी और फरहा* सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।



