रुड़की में सौहार्द की मिसाल. रुड़की में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक

रुड़की में सौहार्द की मिसाल. रुड़की में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक,,
उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24 न्यूज़ ✍️ ✍️ ✍️
पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️✍️✍️✍️
पिरान कलियर,, रुड़की धर्म की आस्था और इंसानियत एक साथ चलें, तो तस्वीरें खुद-ब-खुद इतिहास बन जाती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर आज रुड़की से आई। उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति, रुड़की के तत्वाधान में नगर निगम क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया ,हाथों में फूल, गले में मालाएं और चेहरे पर मुस्कान। शिव भक्त कांवड़ियों के लिए आज रुड़की की सड़कों पर भाईचारे की बारिश हुई। 15 साल से निभ रहा भाईचारे का रिवाज ये कोई पहली बार नहीं है। समिति के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से हर कांवड़ यात्रा में मुस्लिम समाज की ओर से फल वितरण और पुष्प वर्षा की परंपरा निभाई जा रही है। अफजल मंगलौरी, अध्यक्ष, उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति: हम 15 साल से ये काम कर रहे हैं। कांवड़िए हमारे मेहमान हैं। गंगा जल लेकर आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना ही हमारी संस्कृति है। कार्यक्रम का संयोजन सलमान फरीदी ने किया। वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री और अफजल मंगलौरी ने मिलकर सभी अतिथियों और कांवड़ियों का स्वागत किया।. प्रशासन बोला- यही है भारत की असली संस्कृति इस सौहार्दपूर्ण आयोजन की प्रशासन ने भी खुले दिल से सराहना की। दीपक रामचन्द्र सेट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, भारत की संस्कृति सदियों से वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वधर्म सम्भाव की प्रतीक रही है। आज रुड़की के सभ्य नागरिकों ने वही संदेश पूरे देश को दिया है।”शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात: ऐसे आयोजन राष्ट्रीय एकता और सद्भावना को मजबूती देते हैं। शिक्षा नगरी रुड़की के लोग बधाई के पात्र हैं जो पूरे प्रदेश में सौहार्द का संदेश दे रहे हैं।”फूल-मालाओं से हुआ शिवभक्तों का अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर लाल शास्त्री ने की और संचालन अफजल मंगलौरी ने। इस मौके पर पार्षद मनोज कुमार, ताहिर अली, काजी शकील अल्वी, हाजी सलामत फरीदी, राजू शास्त्री, इमरान देशभक्त, शिवम शास्त्री, हाजी शहजाद, शेख अहमद, मोनू जलवीर, पूर्व सभासद पंडित राजकुमार दुखी, हेमंत जुल्का, अमित वर्मा, शशि कुमार सैनी, विकास वशिष्ठ, ओम प्रकाश नूर, सैयद नफीसुल हसन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने कांवड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।



