रुड़की

पिरान कलियर पुल की मरम्मत का दिया ज्ञापन ,अंग्रेजों के जमाने का पुल जर्जर, सलमान फरीदी ने उठाया बीड़ा 

  1. पिरान कलियर पुल की मरम्मत का दिया ज्ञापन ,अंग्रेजों के जमाने का पुल जर्जर, सलमान फरीदी ने उठाया बीड़ा,,

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24 ✍️✍️✍️✍️

पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️ 

—————————————————————

पिरान कलियर हादसे का इंतजार? जर्जर पुल की मरम्मत को लेकर JM से मिले सलमान फरीदी पिरान कलियर की जनता के लिए राहत की खबर। अंग्रेजी शासनकाल में बनी नहर पर स्थित जर्जर पुल की मरम्मत का मुद्दा आखिरकार उठ गया है। वो काम जो विधायक और चेयरमैन नहीं कर सके, उसे रुड़की के मशहूर समाजसेवी सलमान फरीदी ने कर दिखाया है। पिरान कलियर नहर का ये पुराना पुल सालों से मरम्मत को तरस रहा है। रोजाना सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में डालकर इस पुल से आवाजाही होती है। पुल की हालत इतनी खराब है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा हरिद्वार जिला कार्यकारिणी के सदस्य सलमान फरीदी ने मोर्चा संभाला है। फरीदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकप्रिय ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ से मुलाकात की और पुल की जल्द मरम्मत के लिए ज्ञापन सौंपा। सलमान फरीदी: “ये पुल अंग्रेजों के जमाने का है। पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जनता परेशान है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। हमने JM साहब से मांग की है कि जल्द काम शुरू कराया जाए, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है।” सलमान फरीदी के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन जैन, अफजल मंगलौरी, सैयद माफी तुलस्यान, इमरान देशभक्ति, अरविंद कश्यप और ईश्वर लाल शास्त्री भी मौजूद रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। क्षेत्र में सलमान फरीदी के इस कदम की खूब सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि जो काम बड़े-बड़े जनप्रतिनिधि नहीं करा पाए, वो फरीदी ने कर दिखाया। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस जर्जर पुल की मरम्मत शुरू कराता है।

Back to top button
error: Content is protected !!