पिरान कलियर अजमेरी बाजार दुकान में चोरी, व्यापारियों में रोष

पिरान कलियर अजमेरी बाजार दुकान में चोरी, व्यापारियों में रोष,,

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️
पंडित,, जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️
—————————————————————
पिरान कलियर के अजमेरी बाजार से एक बड़ी खबर सामने आई ,,रात के अंधेरे में एक दुकान को निशाना बनाकर चोर हजारों का सामान ले उड़ा। पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर हुई इस वारदात से दुकानदारों में भारी आक्रोश है।

घटना पिरान कलियर के अजमेरी बाजार की है। यहां मौ॰शाकिर नाम के व्यापारी की दुकान में रात करीब 2 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह जब दुकान मालिक ने दुकान का पर्दा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। हजारों रुपए का माल गायब था। जब उन्होंने CCTV कैमरे खंगाले तो एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में चोरी करता नजर आया।

सबसे बड़ी बात ये है कि अजमेरी बाजार से पुलिस थाना कलियर कुछ ही दूरी पर है। थाना इतने नजदीक होने के बावजूद रात 2 बजे इतनी बड़ी चोरी हो जाना कई सवाल खड़े करता है। इसी वजह से बाजार के दुकानदारों में भारी गुस्सा और डर का माहौल है। दुकानदारों का कहना है कि अगर थाने के पास ही चोर बेखौफ हैं तो बाकी इलाकों का क्या होगा। घटना के तुरंत बाद थाना कलियर को सूचना दे दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। इस एक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। व्यापारियों की मांग है कि रात में गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। पुलिस कब तक चोर को पकड़ पाती है, ये देखने वाली बात होगी। फिलहाल कैमरे में कैद हुआ चोर पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज बना हुआ हैं।



