पिरान कलियर

कलियर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी, 6 महीने से फरार गैंगस्टर एक्ट का इनामी बदमाश शादाब गिरफ्तार 

कलियर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी, 6 महीने से फरार गैंगस्टर एक्ट का इनामी बदमाश शादाब गिरफ्तार 

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️✍️

पंडित,, ज़ावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️ ✍️✍️

—————————————————————–

पिरान कलियर,, पुलिस को ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी मिली है। 6 महीने से फरार चल रहा गैंगस्टर एक्ट का आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी संगठित गौकशी और गौमांस तस्करी गिरोह का सक्रिय सदस्य था, 1 जनवरी 2026 को कोतवाली पिरान कलियर में संगठित गिरोह बनाकर गौकशी और गौमांस की तस्करी करने वाले नौशाद, शादाब, वसीम, सरफराज उर्फ लम्बू समेत अन्य के खिलाफ थानाध्यक्ष ने गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा संख्या 1/2026 दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी शादाब पुत्र रियासत निवासी सिकरौड़ा, थाना भगवानपुर लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेज की गई। इसके लिए थाने पर एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी शादाब को उसके गांव सिकरौड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद वह पुलिस के डर से गांव से बाहर रह रहा था और कभी-कभार ही घर आता था।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त:  शादाब पुत्र रियासत, निवासी सिकरौड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार

पुलिस टीम में शामिल, इस कार्रवाई को वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक रामअवतार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल इसरार अहमद और होमगार्ड ललित कुमार की टीम ने अंजाम दिया

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!