रुड़की

एसपी देहात ने काटा फीता, “पटाखा किंग” कमल चावला के नए शोरूम का धूमधाम से उद्घाटन

एसपी देहात ने काटा फीता, “पटाखा किंग” कमल चावला के नए शोरूम का धूमधाम से उद्घाटन

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24न्यूज़ ✍️✍️✍️

पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️✍️✍️✍️

————————————————————————

रुड़की,,आज नेहरू स्टेडियम समीप रुड़की में रंगों और पटाखों के कारोबार से जुड़े प्रसिद्ध नाम कमल चावला जी के नवनिर्मित प्रतिष्ठान का उद्घाटन बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ।  एसपी देहात श्री शेखर चंद्र सुयाल जी ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। राखी और होली के अवसरों पर रंगों के थोक कारोबार के लिए जाने जाने वाले कमल चावला जी को क्षेत्र में “पटाखा किंग” के नाम से भी जाना जाता हैं राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की रही मौजूदगी उद्घाटन समारोह में शहर के तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए।  इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष  राजेंद्र चौधरी जी, पूर्व विधायक यशपाल राणा जी, पूर्व पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल जी, राजकुमार दुखी जी, पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी जी, वरिष्ठ भाजपा नेता सलमान परिधि जी और नफीसुल हसन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  सभी नेताओं ने कमल चावला जी को नए कारोबार के लिए बधाई दी और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की । त्योहारों की रौनक बढ़ाएगा नया प्रतिष्ठा कमल चावला जी ने कहा कि यह प्रतिष्ठान रुड़की वासियों को त्योहारों पर बेहतर गुणवत्ता के साथ रंग, पटाखे और सजावटी सामान उपलब्ध कराएगा।  स्थानीय लोगों का कहना है कि कमल चावला जी पिछले कई वर्षों से राखी और होली पर पूरे क्षेत्र में रंगों की आपूर्ति करते आ रहे हैं और अब नए शोरूम से कारोबार को और विस्तार मिलेगा।शहर में खुशी और उत्साह का माहौ उद्घाटन के दौरान पटाखों और ढोल-नगाड़ों के साथ माहौल त्योहारी हो गया। दुकान में आए ग्राहकों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।  व्यापारियों और शहरवासियों ने इसे रुड़की के व्यावसायिक जगत के लिए एक नई उपलब्धि बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!