पिरान कलियर

पिरान कलियर में सत्ता की नई तिगड़ी: कलियर में गूंजा सत्ता का शंखनाद ,सियासत में आज नया जुड़ा अध्याय,, 

पिरान कलियर में सत्ता की नई तिगड़ी: कलियर में गूंजा सत्ता का शंखनाद ,सियासत में आज नया जुड़ा अध्याय,,

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24 न्यूज़ ✍️ ✍️ ✍️ ✍️ 

पंडित,, जावेद साबिर कलियर ✍️✍️✍️✍️✍️


पिरान कलियर में सत्ता की नई तिगड़ी: कलियर में गूंजा सत्ता का शंखनाद ,सियासत में आज नया जुड़ा अध्याय  नगर पंचायत कार्यालय के अंदर तिरंगे की छाया में आज तीन नामित सभासदों ने पद और गोपनीयता की शपथ लेकर कलियर के विकास की कमान संभाल ली।  अध्यक्ष समीना और अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने खुद शपथ दिलाई।   बाहर समर्थकों की भीड़ और फूल-मालाओं की बरसात ने बता दिया कि जनता को इन चेहरों से उम्मीदें कितनी बड़ी हैं। तीन नाम, तीन संकल्प – विकास अब रुकेगा नहीं!

मुरसलीन उर्फ बाबा, शमीम अहमद और श्याम सिंह, मुरसलीन उर्फ बाबा ने मंच से साफ कहा – “जो जिम्मेदारी मिली है उसे निष्ठा से निभाएंगे। विकास को पहली प्राथमिकता देंगे और सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाएंगे।” शमीम अहमद बोले – “मैं जनता के बीच रहूंगा। पार्टी और शासन के भरोसे पर खरा उतरूंगा। जनहित के मुद्दे अब फाइलों में नहीं, जमीन पर दिखेंगे।” श्याम सिंह का दम – 57 लाख का हिसाब, अब दोगुनी रफ्तार! सबसे ज्यादा चर्चा रही श्याम सिंह की।  उन्होंने पुराना रिकॉर्ड याद दिलाया – “पहले सभासद रहते 57 लाख रुपये के विकास कार्य कराए थे।”  और अब वादा किया – “दुबारा जिम्मेदारी मिली है, तो काम की गति दोगुनी होगी।”कलियर की गलियों में अब नाली, सड़क और रोशनी का हिसाब इन्हीं तीन के हाथ में है। नगर पंचायत अध्यक्ष समीना ने मंच से इशारा कर दिया – अब भाषण नहीं, काम बोलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!