पिरान कलियर

पिरान कलियर : रविदास जयंती पर रहमतपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली बने भाईचारे की मिसाल, आयोजन के जरिए दिया एकता का संदेश

पिरान कलियर : रविदास जयंती पर रहमतपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली बने भाईचारे की मिसाल, आयोजन के जरिए दिया एकता का संदेश

उत्तराखंड,,, सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️✍️✍️

पंडित,,, जावेद साबिर कलियर ✍️✍️✍️✍️✍️

पिरान कलियर : पिरान कलियर क्षेत्र के रविदास जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की एक शानदार मिसाल पेश की। इस मौके पर उन्होंने आमजन के लिए केले, समोसे और ठंडे का आयोजन कराकर यह संदेश दिया कि इंसानियत, बराबरी और आपसी प्रेम ही समाज की असली पहचान है।कार्यक्रम में हर वर्ग, हर समुदाय के लोग शामिल हुए। बिना किसी भेदभाव के सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और रविदास जी के विचारों को याद किया। आयोजन का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और अपनापन से भरा रहा।

इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने बेहद सधा हुआ और मजबूत बयान देते हुए कहा— संत रविदास जी ने हमेशा इंसान को इंसान समझने की बात कही। आज ज़रूरत इसी सोच को ज़िंदा रखने की है। धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत एक है। हमारा इलाका हमेशा गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल रहा है और हम इसे टूटने नहीं देंगे।” उन्होंने आगे कहा— “आज अगर हम एक-दूसरे के त्योहार में शामिल हो रहे हैं, साथ बैठकर खा-पी रहे हैं, तो यही असली भारत है। नफरत नहीं, मोहब्बत से ही समाज आगे बढ़ता है।”स्थानीय लोगों ने नूर अली के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास, भाईचारा और सौहार्द को और मजबूत करते हैं। लोगों का मानना है कि मौजूदा दौर में इस तरह की पहलें समाज को जोड़ने का काम करती हैं। रविदास जयंती पर हुआ यह आयोजन न सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम रहा, बल्कि सामाजिक एकता का मजबूत संदेश भी बनकर सामने आया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!