ईद उल-अजहा से पहले , 150 किलो संदिग्ध मांस, अवशेष और कटान के उपकरण बरामद,, मौके से एक महिला गिरफ्तार जबकि 7 आरोपी फरार

ईद उल-अजहा से पहले , 150 किलो संदिग्ध मांस, अवशेष और कटान के उपकरण बरामद,, मौके से एक महिला गिरफ्तार जबकि 7 आरोपी फरार
उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️
पंडित ,,ज़ावेद साबिर कलियर ✍️✍️✍️✍️
——————————————————————-
पिरान कलियर से बड़ी खबर ,,ईद-उल-अजहा से पहले पुलिस ने प्रतिबंधित पशु कटान का भंडाफोड़ किया है। इमलीखेड़ा के पलूनी गांव में एक घर से 150 किलो संदिग्ध मांस, अवशेष और कटान के उपकरण बरामद हुए हैं। मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जबकि 7 आरोपी फरार हो गए, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पलूनी गांव में मदरसे के पास एक मकान में प्रतिबंधित पशु का कटान हो रहा है। पुलिस ने तुरंत छापा मारा। मौके से एक महिला को मांस काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। घर से करीब 150 किलो संदिग्ध मांस, पशु अवशेष, एक छुरी, छोटी कुल्हाड़ी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में महिला ने बताया कि ईद पर कुर्बानी के लिए उसके पति शमीम समेत तालिब, शम्श, कुर्बान, इकबाल उर्फ लंगड़ा, मेहरबान और अफरोज उर्फ फौजी ने मिलकर प्रतिबंधित पशु खरीदा था। सभी आरोपी खेतों के रास्ते फरार हो गए । पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार ने मौके पर मांस के नमूने जांच के लिए लैब भेजे। बाकी मांस और अवशेषों को रासायनिक प्रक्रिया के बाद गड्ढे में दफनाकर नष्ट कर दिया गया।

पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ,,”आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।”इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी शहजाद अली, संजय रावत, बबलू कुमार, फुरकान अहमद और महिला कांस्टेबल मौसम शामिल रहे।



