पिरान कलियर,97 हज यात्री सकुशल दिल्ली पहुंचे

पिरान कलियर,97 हज यात्री सकुशल दिल्ली पहुंचे

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️
पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️ ✍️
—————————————————————
पिरान कलियर,, 23 जून 2026, दोपहर 12:15 बजे। सउदी अरब से उड़ान भरकर उत्तराखण्ड के 97 हज यात्रियों की फ्लाइट नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक की गूंज के बीच सभी यात्री सकुशल अपने वतन लौटे। चेहरों पर इबादत की रौनक और दिलों में सुकून साफ झलक रहा था। अब तक 1081 यात्री वतन लौटे, 270 शेष । हज 2026 की वापसी में अब तक उत्तराखण्ड के कुल 1081 हज यात्री सकुशल वापस आ चुके हैं। अभी 270 यात्रियों की वापसी बाकी है। उत्तराखण्ड राज्य हज समिति लगातार फ्लाइट शेड्यूल पर नजर रखे हुए है ताकि हर यात्री की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके।एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, मोहम्मद आरिफ ने किया अभिनंदन। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी श्री मोहम्मद आरिफ ने यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। समिति के स्टॉफ ने फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया। श्री आरिफ ने हर यात्री से व्यक्तिगत फीडबैक भी लिया और उनके अनुभव जाने। हज यात्रियों ने जताया आभार ।सभी लौटे हज यात्रियों ने एक स्वर में उत्तराखण्ड राज्य हज समिति, उत्तराखण्ड सरकार और भारत सरकार का धन्यवाद किया। मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में मिली बेहतर सुविधाओं, साफ-सफाई, मेडिकल सपोर्ट और शानदार व्यवस्थाओं की उन्होंने दिल खोलकर तारीफ की। यात्रियों ने कहा कि इस बार इंतजाम बेमिसाल रहे। स्टॉफ की तत्परता: बैगेज से लेकर मदद तक । एयरपोर्ट पर अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ के साथ कार्यालय स्टॉफ श्री अब्दुल कादिर और पूरी टीम मौजूद रही। टीम ने बुजुर्ग यात्रियों की व्हीलचेयर से मदद की, बैगेज कलेक्शन में सहयोग दिया और घर तक पहुंचने की व्यवस्था में पूरी मदद की। समिति का स्टॉफ आखिरी यात्री के लौटने तक इसी मुस्तैदी से डटा रहेगा। उत्तराखण्ड हज समिति का संकल्प। मोहम्मद आरिफ ने कहा कि हज यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। बचे हुए 270 यात्रियों की वापसी भी इसी बेहतर समन्वय के साथ कराई जाएगी। उत्तराखण्ड राज्य हज समिति हर हाजी की खिदमत के लिए प्रतिबद्ध है



