पिरान कलियर

कलियर दरगाह क्षेत्र से 48 वर्षीय व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, 17 जुलाई से लापता, 19 सितंबर को दर्ज हुई गुमशुदगी – तलाश में जुटी पुलिस,,

कलियर दरगाह क्षेत्र से 48 वर्षीय व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, 17 जुलाई से लापता, 19 सितंबर को दर्ज हुई गुमशुदगी – तलाश में जुटी पुलिस

उत्तराखंड, सच्ची घटना 24न्यूज़ ✍️✍️✍️

पंडित, जावेद साबिर कलियरी✍️✍️✍️✍️

विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। विश्व प्रसिद्ध कलियर दरगाह क्षेत्र से एक 48 वर्षीय व्यक्ति अचानक लापता हो गया है, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है मामला हापुड़ जनपद के ग्राम दस्तौई से जुड़ा है। ग्राम दस्तौई निवासी रामपाल ने 19 सितंबर को पिरान कलियर थाने में तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके पुत्र जो 17 जुलाई 2026 को कलियर दरगाह जियारत के लिए आए थे, दरगाह के पास से ही अचानक कहीं चले गए। परिजनों ने अपने स्तर पर हर संभव जगह तलाश की, रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थक हारकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली। तहरीर के आधार पर पिरान कलियर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 217/26, धारा 140(3) बीएनएस के तहत गुमशुदगी दर्ज कर ली है और तलाश अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। लापता व्यक्ति की पहचान इस प्रकार है – उम्र 48 वर्ष, लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच, रंग गेहुँआ। लापता होने के समय उन्होंने सफेद शर्ट और काला लोअर पहन रखा था। परिजनों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। पिरान कलियर थाना पुलिस एएसआई राम अवतार ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को भी इस व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो तुरंत पिरान कलियर थाने को सूचित करें। आपकी एक छोटी सी सूचना एक परिवार को उसका सदस्य वापस दिला सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!