पिरान कलियर

पीपल चौक पर हिट एंड रन के बाद बवाल, डम्पर चालक को जनता ने दबोचा

पीपल चौक पर हिट एंड रन के बाद बवाल, डम्पर चालक को जनता ने दबोच

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24 

पंडित ,,जावेद साबिर कलियर

———————————————————-

पिरान कलियर पीपल चौक पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार डम्पर ने कार सवार को टक्कर मार दी और मौके से भागने की कोशिश की। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने पीछा कर डम्पर चालक को पकड़ लिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद डम्पर चालक भागने लगा, लेकिन सतर्क लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि चालक बेखौफ अंदाज में कह रहा था, “जो करना है कर लो, पुलिस को दे दो या कहीं भी ले जाओ, मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा।” इस बयान से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए कार चालक व डम्पर चालक दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!