पिरान कलियर

पिरान कलियर  में अवैध पशु कटान से हाहाकार, ग्रामीण ने पुलिस से लगाई गुहार  

पिरान कलियर  में अवैध पशु कटान से हाहाकार, ग्रामीण  ने पुलिस से लगाई गुहार 

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️

पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️✍️✍️

———————————————————————

पिरान कलियर”सच्ची घटना 24″. उत्तराखंड के पवित्र शहर पिरान कलियर से एक ऐसी खबर जो आस्था और सेहत दोनों पर सवाल खड़े कर रही है. नगर पंचायत क्षेत्र के  गांव में अवैध पशु कटान और फैल रही गंदगी से जनता का जीना मुहाल हो गया है. हालात ये हैं कि अब गांव वालों ने पुलिस की चौखट पर दस्तक दी है.

पिरान कलियर नगर पंचायत  क्षेत्र गांव में पिछले काफी समय से अवैध रूप से पशुओं का कटान किया जा रहा है. आरोप है कि कुछ दबंग लोग गांव के भीतर ही इस काम को अंजाम दे रहे हैं. शिकायतकर्ता मनव्वर पुत्र कुर्बान निवासी मुकरर्रपुर ने थाना कोतवाली पिरान कलियर के प्रभारी निरीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है.

यहां खुले में मांस काटा जा रहा,, है गाय-भैंस का गोबर और खून नाली में बहा देते हैं ताकि सबूत न रहे. बदबू से बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है. बीमारी फैलने का डर है.”

शिकायत में कहा गया है ,,कि कटान के बाद पशुओं के अवशेष, मांस के टुकड़े और खून को खुले रास्ते में फेंके हुए दखाई देते हैं इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई है. जनता को डर है कि गंदगी के कारण गांव में महामारी फैल सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि जब गांव वालों ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी. दबंगई के कारण गांव में दहशत का माहौल है.

पिरान कलियर नगर पंचायत,,, क्षेत्र क लोग अवैध कटान से परेशान हैं. मनव्वर की मांग है कि नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मांस की बिक्री और अवैध कटान पर पूरी तरह रोक लगे. ये सिर्फ साफ-सफाई का मामला नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था से भी जुड़ा है. सवाल ये कि पिरान कलियर जैसे धार्मिक स्थल में ये सब कैसे चल रहा है?

फिलहाल पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि जनता को इस नरकीय स्थिति से निजात मिल सके. पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.।

पिरान कलियर नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान के दावों के बीच ये तस्वीरें कई सवाल खड़े करती हैं. अब देखना होगा कि पुलिस की जांच के बाद अवैध कटान करने वालों पर कब तक कार्रवाई होती हैं ‌. कलियर: आस्था नगरी में अवैध कटान से ‘नरक’ जैसे हालात, पिरान कलियर में खुले में बह रहा खून, – जीना मुहाल। विरोध करो तो दबंग देते हैं धमकी, पुलिस से न्याय की गुहार ‌। “बीमारी फैलने का डर”: अवैध कटान पर जनता का फूटा गुस्सा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!