कलियर में पुलिस का बड़ा वार ,,115 ग्राम चरस के साथ 22 साल का शुभम धर दबोचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत.करीब 50 हजार

कलियर में पुलिस का बड़ा वार ,,115 ग्राम चरस के साथ 22 साल का शुभम धर दबोचा । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत.करीब 50 हजार,,

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️✍️
पंडित,, जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️✍️
————————————————————-
पिरान कलियर,,शुक्रवार को कलियर पुलिस संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से खबर मिली: अब्दाल बस्ती में एक युवक चरस बेचने की फिराक में है। पुलिस ने फौरन घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।”पकड़ा गया युवक शुभम , उम्र 22 साल, निवासी इमलीखेड़ा, कलियर। पूछताछ में कबूला कि वो खुद हाथ से चरस बनाता था। कुछ माल दूसरे नशेड़ियों से भी इकट्ठा करता था। फिर महंगे दामों पर बेच देता था।”आरोपी पेशे से मजदूर है। नशे की लत और खर्च पूरे करने के लिए इस धंधे में उतर गया,,पुलिस की कार्रवाई पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया ।

कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चल रहा है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।” टीम “इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी शहजाद अली, हेड कांस्टेबल बबलू कुमार और विकास कुमार शामिल रहे कलियर पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप है। पुलिस का साफ संदेश: नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।”



