पिरान कलियर दरगाह पर सपा का आयोजन अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर कलियर शरीफ में दुआओं का दौर

पिरान कलियर दरगाह पर सपा का आयोजन अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर कलियर शरीफ में दुआओं का दौर

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️✍️
पंडित,, जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️ ✍️
————————————————————
पिरान कलियर विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के मौके पर पिरान कलियर स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। सपा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने चढ़ाई चादर। समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दरगाह में चादर व फूल पेश किए। इस दौरान अखिलेश यादव की लंबी उम्र, उनके परिवार की खुशहाली और 2027 में दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए दुआएं मांगी गईं। ‘2027 में फिर अखिलेश बनेंगे सीएम’ – मौसम अली का दावा । मौके पर मौसम अली ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ही यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोग अखिलेश जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उनके नेतृत्व में यूपी में विकास कार्य फिर तेजी से शुरू होंगे। कार्यक्रम में ये कार्यकर्ता रहे मौजूद। इस अवसर पर शाहरुख मलिक, मुन्तजिर अली, अज्जू मियां, राजू, जावेद समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की जीत और अखिलेश यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दरगाह साबिर पाक से उठी जीत की आवाज पिरान कलियर की दरगाह से समाजवादी कार्यकर्ताओं ने 2027 का बिगुल फूंक दिया। चादरपोशी के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा और “अखिलेश यादव जिंदाबाद” के नारे गूंजे।



