पिरान कलियर

हज 2027 की तैयारी शुरू: उत्तराखण्ड के हाजियों को मिलेगी बड़ी राहत, मदीना-मक्का की सीधी फ्लाइट और 2-3 दिन में शेड्यूल की मांग

हज 2027 की तैयारी शुरू: उत्तराखण्ड के हाजियों को मिलेगी बड़ी राहत, मदीना-मक्का की सीधी फ्लाइट और 2-3 दिन में शेड्यूल की मांग,,

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️✍️

पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️ ✍️ 

——————————————————————पिरान कलियर,,हज 2027 को लेकर उत्तराखण्ड के हाजियों के लिए अच्छी खबर। राज्य हज समिति ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के सामने हाजियों की सुविधा के लिए कई अहम सुझाव रखे हैं। उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के माननीय अध्यक्ष श्री खतीब अहमद ने सोमवार 23 जून 2026 को मुंबई में हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य अधिशासी अधिकारी से भेंट कर हज-2027 की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस बैठक में श्री अहमद ने मांग रखी कि पिछले वर्षों की तरह उत्तराखण्ड से जाने वाले हज यात्रियों के लिए 3 या 4 फ्लाइट मदीना मुनव्वरा और मक्का मुकर्रमा के लिए एक साथ निर्धारित की जाएं।  साथ ही उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में हाजियों के लिए ऑप्शन स्वेच्छा से बुकिंग की सुविधा और अतिरिक्त फ्लाइटों का शेड्यूल भी तय किया जाए। उनकी प्रमुख मांग रही कि हाजियों की फ्लाइट का शेड्यूल 2 से 3 दिन के अंदर एक साथ जारी हो, ताकि हाजियों को बार-बार इंतजार न करना पड़े। हमारा भरपूर प्रयास है कि हज 2027 में उत्तराखण्ड के हाजियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिलें। फ्लाइट का क्लस्टर शेड्यूल और मदीना-मक्का की सीधी कनेक्टिविटी से हाजियों की परेशानी काफी कम होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने श्री खतीब अहमद के सभी सुझावों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि हाजियों को अधिकतम सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने यह जानकारी देते हुए प्रदेश के सभी समाचार पत्रों से अपील की है कि इस सूचना को जनहित में निःशुल्क प्रकाशित किया जाए। हज 2027 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। उम्मीद है उत्तराखण्ड के हाजियों का सफर इस बार और आसान होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!