ग्राम खटका में धूमधाम से निकली गुरु रविदास जयंती शोभायात्रा, उपप्रधान नफीस ने किया भव्य स्वागत

ग्राम खटका में धूमधाम से निकली गुरु रविदास जयंती शोभायात्रा, उपप्रधान नफीस ने किया भव्य स्वागत

खानपुर/खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खटका में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखे योग्य था ही बना।शोभायात्रा का ग्राम पंचायत के उपप्रधान नफीस अहमद ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया और सभी के लिए जलपान व नाश्ते का प्रबंध किया।ग्राम खटका में गुरु रविदास जयंती बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।इस अवसर पर उपप्रधान नफीस अहमद ने अपनी टीम के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि संत रविदास किसी एक जाति या धर्म के नहीं, बल्कि पूरी मानवता के पथ प्रदर्शक थे।उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज कल्याण और छुआछूत जैसी कुरीतियों को मिटाने में समर्पित कर दिया।नफीस अहमद ने आगे कहा, “संतों की कोई जाति या धर्म नहीं होता,वे पूरे विश्व और मानव जाति की भलाई के लिए कार्य करते हैं। गुरु रविदास जी ने प्रेम और भाईचारे का जो संदेश दिया,वह आज भी प्रासंगिक है।शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और ग्रामीणों ने आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



