पिरान कलियर रमेश जोशी ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर किया समाधान

पिरान कलियर रमेश जोशी ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर किया समाधान

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24
पंडित ,जावेद साबिर
पिरान कलियर/सुराज सेवा दल संगठन की ओर से कलियर स्थित बेडपुर चौक कार्यालय पर एक दिवसीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख रमेश जोशी और इंतजार प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जनता दरबार में क्षेत्र के दर्जनों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया।जनता को संबोधित करते हुए सुराज सेवा दल के प्रमुख रमेश जोशी ने कहा,हमारा संगठन सदैव आम जनमानस की सेवा के लिए समर्पित है।बेडपुर चौक कार्यालय पर आयोजित इस दरबार का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है जिनकी सुनवाई सरकारी दफ्तरों में नहीं हो पा रही है। जनता की समस्याओं को सुनना और उनका तुरंत समाधान कराना ही मेरी और मेरे संगठन की सर्वोच्च

प्राथमिकता है।यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।इस अवसर पर इंतजार प्रधान ने कहा,सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को चिन्हित जानकारी कर रहे हैं।कार्यालय पर उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि जनता को संगठन पर भरोसा है।हम प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर हर जायज समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। रमेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कई समस्याओं का तत्काल समाधान कराया।जिले के कई ग्राम प्रधान व उनके समर्थक अपनी अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार मे पहुचे और उन समस्याओं का समाधान रमेश जोशी द्वारा कराया गया है।इस मौके पर इंतजार प्रधान, रईस अहमद, नफीस मखका,उस्मान पीरपुरा,हाजी इरफान,नदीम पीरपुरा साबिर राणा,नौशाद प्रधान,हक्कम प्रधान,जहीद,सनवरअंसारी,राव अफताब अश्वनीसैनी,फिरोज,बिजेंदर बीडीसी,अनीश उर्फ़ राजा लंडौरा,दिनेश,सुशील संगठन के कई कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



