पिरान कलियर में अवैध मांस कटाई का खेल, गौ मांस तस्करी की चर्चा तेज

पिरान कलियर में अवैध मांस कटाई का खेल, गौ मांस तस्करी की चर्चा तेज

उत्तराखंड,,, सच्ची घटना 24
पंडित ,,जावेद साबिर कलियर
———————————————————–
पिरान कलियर क्षेत्र में अवैध मांस कटाई और गौ मांस तस्करी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में कई मांस की दुकानों पर नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध रूप से मांस की कटाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आसपास के खादर क्षेत्र से गौ मांस की तस्करी कर उसे अन्य मांस के साथ मिलाकर बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, कुछ स्थानों पर रात के समय घरों के अंदर भी चोरी-छिपे मांस की कटाई किए जाने की बात सामने आ रही है। बड़ा सवाल किसी भी दुकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं है। जिसका दुकानदार आसानी से फायदा उठा रहे है। एक दुकानदार 2 से 1 कुंतल तक का ही मांस खरीद सकता है पक्के बिल पर। जबकि कलियर क्षेत्र में खाना बनाने वली सैकड़ो दुकानें हैं। किसी भी दुकान पर मांस का पक्का बिल नहीं मिलता।

सूत्रों का यह भी कहना है कि पहले भी कई बार कलियर क्षेत्र में दुकानों पर गौ मांस बेचते हुए लोग पकड़े जा चुके हैं, जिन पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद यह अवैध धंधा पूरी तरह से बंद नहीं हो पाया है। खास बात यह है कि कई बार दुकानदारों के बीच आपसी विवाद के दौरान ही इस मामले का खुलासा होता है। झगड़े के दौरान एक-दूसरे पर गौ मांस बेचने के आरोप लगाए जाते हैं, जिससे यह मुद्दा बार-बार चर्चा में आता रहता है।इस पूरे मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि इस तरह के अवैध कार्यों पर पूरी तरह रोक लग सके।

प्रशासन से मांग: स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे और लोगों की आस्था को ठेस न पहुंचे।



