Blogपिरान कलियर

पिरान कलियर में ओवरलोड खनन वाहनों का कहर: रातभर हॉर्न-धूल से दहला इलाका, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा जा सकती है जान

पिरान कलियर में ओवरलोड खनन वाहनों का कहर: रातभर हॉर्न-धूल से दहला इलाका, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा जा सकती है जान,,

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️✍️

पंडित ,,जावेद साबिर कलियर✍️✍️✍️✍️

———————————————————————-

उत्तराखंड के पिरान कलियर में खनन माफियाओं का आतंक चरम पर है। रात 10 बजे के बाद ओवरलोड डंपरों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें पूरे इलाके को दहशत में डाल देती हैं। हालत ये है कि हॉर्न की आवाज से बच्चों की नींद उड़ रही है। वही  प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं,

रात में डंपरों की कतार, सड़क पर उड़ती धूल किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकता है हादसा जा सकती है जान पिरान कलियर सोहलपुर रोड, कावड़ पटरी रोड धनौरी, बेडपुर चौराहा, पीपल चौक और रहमतपुर रोड… ये इलाके अब खनन के डंपरों ट्रैक्टर ट्राली रेस का ट्रैक बन चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोज रात 10 बजे के बाद सैकड़ों ओवरलोड डंपर तेज रफ्तार से गुजरते हैं।

ओवरलोड वाहनों के दबाव से बेड़पुर मुकरर्रपुर कलियर रहमतपुर सोहलपुर से  रोड तक सड़कें गड्ढों में बदल गई हैं। उड़ती धूल ने सांस लेना मुश्किल कर दिया है। पिछले कुछ महीनों में कई लोग इन वाहनों की चपेट में आकर घायल भी हो चुके हैं।

प्रशासन को शिकायत की, पर कार्रवाई जीरो।”

समय रात 10 बजे के बाद सैकड़ों डंपर , ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार, अनियंत्रित होकर पलटने की घटनाओं का खतरा ,,

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से हालात बेकाबू हो गए हैं। मांग है कि रात में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगे, ओवरलोडिंग पर सख्त जुर्माना हो और टूटी सड़कों की तुरंत मरम्मत कराई जाए सवाल ये है कि जब हादसे रोज हो रहे हैं, घर मैं बच्चे रात को सो नहीं पाते हैं, तो प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? पिरान कलियर की इस दहशत से कब मिलेगी राहत, ये देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!