कलियर में ओवरलोड खनन डंपरों का कहर: रातभर दहशत-सड़कों से लेकर घरों तक कंपन..

कलियर में ओवरलोड खनन डंपरों का कहर,,

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24 ✍️✍️✍️✍️
पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️✍️✍️✍️
———————————————————————
पिरान कलियर। क्षेत्र में खनन से भरे ओवरलोड वाहनों का आतंक अब स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर संकट बनता जा रहा है। सोहलपुर रोड, बेडपुर चौराहा, पीपल चौक और रहमतपुर रोड पर दिन-रात तेज रफ्तार से दौड़ते खनन के डंपरों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि रात होते ही सड़कों पर खनन से भरे डंपरों की लंबी कतारें दिखाई देती हैं जो न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को बिगाड़ रही हैं बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ा रही हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात 10 बजे के बाद सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड खनन से भरे डंपर सोहलपुर रोड से होकर बेडपुर चौक ,पीपल चौक और रहमतपुर रोड की ओर गुजरते हैं। ये वाहन तेज गति और भारी लोड के कारण कई बार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट भी चुके हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।डंपरों के तेज प्रेशर हॉर्न और उड़ती धूल ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है

।नगरवासियों का कहना है कि रात में हॉर्न की तेज आवाज से बच्चों की नींद तक प्रभावित हो रही है, सूत्रों का कहना , कंपन इतना अधिक होता है कि घरों और सोहलपुर रोड पर बने गेस्ट हाउसों की दीवारें तक हिलने लगती हैं। लोगो के अनुसार पिछले कुछ महीनों में इन ओवरलोड खनन से भरे डंपरों के कारण कई लोग घायल भी हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।



