उत्तराखंड सच्ची घटना 24 ,, ऑपरेशन प्रहार का असर: गोकशी पर बड़ी चोट, सानू करैशी. शाहिद कुरेशी 120 किलो गौ मांस के साथ गिरफ़्तार,,

उत्तराखंड सच्ची घटना 24 ,, ऑपरेशन प्रहार का असर: गोकशी पर बड़ी चोट, सानू कुरैशी शाहिद कुरेशी 120 किलो गौ मांस के साथ गिरफ़्तार,,

उत्तराखंड ,, सच्ची घटना 24 ✍️ ✍️ ✍️
पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️✍️✍️✍️
————————————————————-
पिरान कलियर ,,में गोकशी रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस का धावा हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार ने गोकशों की कमर तोड़ दी। पिरान कलियर के जवांईखेड़ा गांव में छत पर चल रही गोकशी का भंडाफोड़। खबर ‘उत्तराखंड सच्ची घटना 24’ ने प्रमुखता से उठाई थी, अब पुलिस ने करारा जवाब दिया है। 120 किलो गौमांस बरामद, मौके से 2 दबोचे, 4 आरोपी फरार,, 25 जून 2026 की शाम पुलिस ने शहीद कुरैशी के घर छापा मारा। छत पर बने कमरे में रंगे हाथों 2 आरोपी गिरफ्तार: शहीद कुरैशी उम्र 50 और शानू कुरैशी उम्र 30। मौके से 120 किलो गौमांस, चापड़, 2 कुल्हाड़ी और लकड़ी का गुटका बरामद। 4 आरोपी भाग निकले: भूरा, फरात, सुहैल और सादाब कुरैशी। मुखबिर की पक्की खबर, पुलिस की घेराबंदी गश्त के दौरान मुखबिर ने पुलिस को टिप दी कि शहीद कुरैशी के घर गोकशी हो रही है। टीम ने बिना देर किए मकान घेरा। 6 लोग गोकशी कर रहे थे। पुलिस को देख 4 भाग गए, लेकिन शहीद और शानू धर लिए गए। ये है खाकी का खौफ। आदतन अपराधी निकले आरोपी, दर्ज हैं पहले भी केस ,गिरफ्तार दोनों आरोपियों का इतिहास दागदार है। पहले भी गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं। इस बार उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 के तहत केस दर्ज। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कानून अब सख्ती से निपटेगा। ऑपरेशन प्रहार का कहर जारी, SSP के निर्देश पर कार्रवाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ये बड़ी कामयाबी मिली। असामाजिक तत्वों और गोकशी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी। पिरान कलियर पुलिस टीम,जवानों ने दिखाई बहादुरी ,,इस कार्रवाई में अ0उ0नि0 कुन्दन सिंह, सोनू कुमार, जमशेद अली, जितेन्द्र सिंह, नीरज राणा, अंकित कुमार और ललित कुमार शामिल रहे। टीम ने साबित कर दिया कि गौवंश पर हाथ डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उत्तराखंड सच्ची घटना 24 की खबर का असर: जब सच सामने आता है तो कार्रवाई भी बड़ी होती है।



