इंतजार प्रधान पीरपुरा में साप्ताहिक पीठ का शुभारंभ

इंतजार प्रधान पीरपुरा में साप्ताहिक पीठ का शुभारंभ

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24 ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
पंडित जावेद साबिर,,,✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
——————————————————————-
नारसन ब्लॉक के ग्राम पीरपुर में साप्ताहिक पीठ का भव्य शुभारंभ किया गया। पीठ के शुरू होते ही गांव में रौनक लौट आई और खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीणों की मांग पूरी
ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हो गई। साप्ताहिक पीठ शुरू होने से अब ग्रामीणों को रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सब्ज़ी, फल, अनाज व घरेलू सामान गांव में ही उचित दामों पर उपलब्ध होंगे।
इंतजार प्रधान की पहल

इंतजार प्रधान ने कहा कि इस पीठ से आसपास के गांवो के महिलाए व बुजुर्ग जो दूर बाजार नही जा सकते उन्हे इस पीठ से रोजमर्रा के सामान खरीदारी करना आसान हो गया है। हाजी इरफान का भी शुक्रिया करना चाहिए जिसने बाजार पीठ भरने के लिए अपनी जमीन मुहैया कराई।

ग्रामीणों ने की सराहना
ग्रामीणों ने इस पहल को गांव के विकास की दिशा में अहम कदम बताते हुए खुशी जाहिर की। लोगों का कहना है कि साप्ताहिक पीठ से समय की बचत के साथ-साथ गांव की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।



