विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर में समाजवादी नेताओं का आगमन 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की मांगी दुआ,,

विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर में समाजवादी नेताओं का आगमन 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की मांगी दुआएं,,

उत्तराखंड ,सच्ची घटना 24 न्यूज़ ✍️ ✍️
पंडित ,,जावेद साबिर कलियरी ✍️ ✍️ ✍️
विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत साबिर पाक, पिरान कलियर में आज सियासी सरगर्मी देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष *मतीन सिद्दीकी* के पिरान कलियर पहुंचने पर समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव *मौसम अली* ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद सभी नेताओं ने दरगाह साबिर पाक में हाजिरी लगाई। फूल और चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। साथ ही 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने और अखिलेश यादव जी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की भी दुआ की गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी ने कहा कि “दरगाह साबिर पाक में मेरी हमेशा आस्था रही है। यहां जो भी सच्चे दिल से दुआ करता है उसकी हर दुआ कबूल होती है। यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के लोग बड़ी आस्था के साथ आते हैं और अपनी मुरादें पाते हैं।”वहीं नव नियुक्त उत्तराखंड सह प्रभारी *महंत शुभम गिरी* ने कहा कि “राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे मैं तन, मन और धन से निभाऊंगा।”इस अवसर पर दरगाह के खादिम इस्तखार उर्फ अमन साबरी ने विशेष दुआ कराई।इस दौरान चंद्रशेखर यादव, हाजी खालिद, राजेंद्र पाराशर, शाहरुख मलिक, लव दत्ता, साजिद अंसारी, मशकूर कुरेशी, श्रवण शंखधर, डॉ. नसीर अहमद, नदीम अब्बासी, रहीस, रिहान मलिक, अरशद, अयूब, उमेर मतीन, अनस, इस्लाम मिकरानी, आशीष यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



