पिरान कलियर

गौकशी करने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा ,,ऑपरेशन प्रहार” – कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,,

गौकशी करने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा ,ऑपरेशन प्रहार” -कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️

पंडित ,,जावेद साबिर कलियर✍️✍️✍️✍️

———————————————————————-

पिरान कलियर पुलिस टीम ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत गौकशी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कस दिया है। गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा एक शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के  निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार समाज विरोधी तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर कलियर कोतवाली पुलिस ने गौकशी जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलियर क्षेत्र में गौकशी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। इस मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को पुलिस ने 6 मई 2026 को दबोच लिया।  गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मुन्ना है, जो शाहनवाज उर्फ धन्नु  निवासी वार्ड नंबर 01, मकान नंबर 28 बी, नाजिम कुरेशी वाली गली, पिरान कलियर का रहने वाला है। इसके खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 84/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

इस पूरी कार्रवाई को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह और हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को कलियर से गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों, वांछित अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी है। गौकशी जैसे समाज विरोधी कृत्यों में लिप्त अन्य सक्रिय अपराधियों की भी कुंडली खंगाली जा रही है। कलियर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!