पिरान कलियर

पिरान कलियर में अवैध मांस कटाई और गौ तस्करी का खेल जारी, CM धामी से कार्रवाई की गुहार

पिरान कलियर में अवैध मांस कटाई और गौ तस्करी का खेल जारी, CM धामी से कार्रवाई की गुहार

 

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24✍️✍️✍️ है✍️✍️

पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️✍️✍️✍️✍️


पिरान कलियर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अवैध मांस कटाई और गौ मांस तस्करी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर दुकानों और घरों में चोरी-छिपे मांस की कटाई हो रही है। मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सख्त कार्रवाई की मांग उठी है।

पिरान कलियर नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध मांस के कारोबार ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, सभी दुकानों पर बिना CCTV कैमरे के अवैध कटान हो  रहा है। यहां दुकानदार पक्के बिल पर 1-2 कुंतल तक ही मांस खरीद सकता है, लेकिन दुकान के अंदर 10 से 15 कुंतल मांस रखा मिलता है। कलियर में दर्जनों मांस की दुकानें हैं । जहां अधाधुन अवैध मांस की कटान का खेल चलता हुआ।

यहां रात को घरों में भी कटान होता है। खून नालियों में बहता है, बीमारी फैल रही है। पहले भी पुलिस ने छापे मारे, गौ मांस पकड़ा, दुकानदार जेल गए… पर धंधा बंद नहीं हुआ।” बताया जा रहा है कलियर में गौ मांस काटकर दूसरे मांस  में मिलाकर बेचा जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि कई बार दुकानदारों के आपसी झगड़े में ही एक-दूसरे पर गौ मांस बेचने के आरोप लगते हैं और मामला खुलता है। आरोप ये भी है कि अवैध मांस कारोबारियों ने अपना मुखबिर तंत्र बना रखा है। अब मुखबिर तंत्र ले रहा है मोटा रुपया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही , मुखबिर अवैध मांस कारोबारी को पहले ही खबर दे रहा है, इसलिए कार्रवाई बेअसर।

 

स्थानीय व्यक्ति की CM धामी से बड़ी मांग: 1. सभी मांस दुकानों पर ,,CCTV कैमरे अनिवार्य हो। जो 24 घंटे चालू रहे।

2. हर मांस विक्रेता के लिए पक्का बिल देना अनिवार्य किया जाए‌ ताकि स्रोत की जांच हो सके ।

स्थानीय व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ जिलाधिकारी हरिद्वार और SSP हरिद्वार को भी पत्र लिखकर गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि अवैध कटान से निकला खून- अवशेष नालियों में बहाया जा रहा है, जिससे गंदगी और बीमारी का खतरा बढ़ गया है। जनता की मांग है कि नियमित जांच अभियान चलाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और लोगों की आस्था को ठेस न पहुंचे।

पिरान कलियर पुलिस ने पहले भी कई बार छापेमारी कर कार्रवाई की है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थायी समाधान नहीं निकला। अब देखना होगा कि CM धामी के संज्ञान के बाद प्रशासन इस मामले में क्या सख्त कदम उठाते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!