पिरान कलियर में गांजा तस्कर मुन्तियाज गिरफ्तार

पिरान कलियर में गांजा तस्कर मुन्तियाज गिरफ्तार

उत्तराखंड ,,,सच्ची घटना 24
पंडित,, जावेदसबिर कलियर
——————————————————————-
पिरान कलियर से नशा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी के पास से 70 हजार रुपये कीमत का गांजा बरामद हुआ है।कलियर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,, चेकिंग के दौरान मुकर्रबपुर में सरकारी स्कूल के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 416 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसकी बाजार कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्तियाज पुत्र मोहम्मद ताहिर के रूप में हुई है। ये मूल रूप से सहारनपुर के देवबंद का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल मुकर्रबपुर कलियर में रह रहा था।
पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी

“वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी दौरान आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बड़ा खुलासा किया। मुन्तियाज रुड़की से सस्ते दाम पर गांजा लाता था। फिर कलियर क्षेत्र में बाबा के भेष में रहने वाले लोगों और नशे के आदी युवाओं को छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दाम पर बेचता था। ज्यादा मुनाफे के लालच में वो ये धंधा कर रहा था इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल इसरार और होमगार्ड अंकित कुमार शामिल रहे।



