पिरान कलियर, 24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा – शातिर वाहन चोर गिरफ्तार ,चोरी की मोटरसाइकिल बरामद,

पिरान कलियर, 24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा – शातिर वाहन चोर गिरफ्तार ,चोरी की मोटरसाइकिल बरामद,,

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24 ✍️ ✍️ ✍️ ✍️
पंडित,, जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️ ✍️
——————————————————————
पिरान कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे के अंदर बाइक चोरी की गुत्थी सुलझ गई। शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद। आरोपी पहले भी जा चुका है जेल, रेस्टोरेंट के बाहर से उड़ाई थी बाइक बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान निवासी वसीम की मोटरसाइकिल पिरान कलियर में एक रेस्टोरेंट के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से पक्की खबर मिली। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों नहरों के बीच की पटरी से शाहनवाज पुत्र ताशीन को पकड़ लिया। आरोपी वार्ड-6, नई बस्ती पिरान कलियर का रहने वाला है। कब्जे से चोरी की बाइक बरामद, गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के पास से वसीम की चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी शाहनवाज ने कबूला कि वो ज्यादा पैसा कमाने और रोज के खर्च चलाने के लिए बाइक चोरी करता है। इस बाइक को भी बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।कोतवाली प्रभारी एवं सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि शाहनवाज शातिर किस्म का चोर है। पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है और उस पर पहले से मुकदमा दर्ज है। इस कार्रवाई में एएसआई राम अवतार, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी और कांस्टेबल इसरार अली शामिल रहे।



