पिरान कलियर

कलियर पुलिस का बड़ा प्रहार,18.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अंकुश गिरफ्तार,,

कलियर पुलिस का बड़ा प्रहार,18.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अंकुश गिरफ्तार,

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24 ✍️ ✍️ ✍️ ✍️ 

पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️ ✍️ 

———————————————————————-

पिरान कलियर,,हरिद्वार पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े गए ऑपरेशन प्रहार और नशा मुक्त देवभूमि 2026 अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने अवैध स्मैक तस्करी में लिप्त एक तस्कर को रंगे हाथ दबोचा ,21 जून 2026 की रात, अब्दाल साहब रोड इमलीखेड़ा पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को ये सफलता मिली। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश और सीओ भगवानपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपी का नाम अंकुश पुत्र फकीरचंद है। उम्र सिर्फ 22 साल। निवासी पीरपुरा, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार। पेशे से वेल्डिंग का काम करता है, लेकिन लालच ने इसे गलत रास्ते पर धकेल दिया. बरामदगी स्मैक ,अंकुश के कब्जे से पुलिस ने 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 4 लाख 62 हजार रुपये आंकी गई है। इतनी छोटी मात्रा, इतनी बड़ी कीमत, नशे का काला खेल यहीं से समझ आता है। पूछताछ में अंकुश ने बताया कि वो नशा करने वालों से थोड़ी थोड़ी स्मैक इकट्ठा करता था। फिर कलियर क्षेत्र में इधर उधर बेचकर मुनाफा कमाता था। नशे की लत और जल्दी अमीर बनने की चाह ने इसे तस्करी की दलदल में धकेल दिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मुकदमा संख्या 131/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज आरोपी को माननीय न्यायालय के सामने पेश किया जा रहा है ।टीम मे शामिल ,इस पूरी कार्रवाई को प्रशिक्षु सीओ/प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में शहजाद अली, इससार और सोनू कुमार की टीम ने अंजाम दिया। लगातार छापेमारी से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि नशा मुक्त देवभूमि बनाने का संकल्प अब अभियान नहीं, मिशन बन चुका है। तस्करों के लिए कोई जगह नहीं। जो नशे का कारोबार करेगा, सलाखों के पीछे होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!