पिरान कलियर

वीडियो वायरल, पुलिस एक्शन में ,कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई

वीडियो वायरल, पुलिस एक्शन में ,कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई ,,

उत्तराखंड ,,से सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️

पंडित,, ज़ावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️ ✍️ 


पिरान कलियर बड़ी खबर , सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे इलाके को हिला दिया। वीडियो में 4 नाबालिग बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट। लेकिन कलियर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक्शन लेते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। कैसे हुआ ये पूरा मामला, देखिए हमारी खास रिपोर्ट।”. मामला क्या था: कोल्ड ड्रिंक चोरी का आरोप, बच्चों पर कहर, ग्राम दरियापुर आरोप है कि मेघराज और महावीर, पुत्रगण रामप्रसाद ने 4 नाबालिग बच्चों पर कोल्ड ड्रिंक चोरी का इल्जाम लगाया। फिर क्या था… बच्चों को बंधक बनाया, लाठी-डंडों से पीटा, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस क्रूरता का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आ गई।. पुलिस की त्वरित कार्रवाई: FIR दर्ज, गिरफ्तारी ,पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी श्री द्विव्येश उपाध्याय ने वीडियो का संज्ञान लेते ही जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप सही पाए गए। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया – मु0अ0सं0 130/2026। आरोपियों पर BNS की धारा 115(2), 126(2), 127, 352, 351(2) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 की धारा 75 लगाई गई। इसके बाद मेघराज और महावीर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।” पुलिस टीम में शामिल “इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में शामिल थे – प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक श्री द्विव्येश उपाध्याय, उपनिरीक्षक शहजाद अली और आनंद सिंह। उनकी त्वरित कार्रवाई से इलाके में एक सख्त संदेश गया है  बच्चों पर अत्याचार बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!