पिरान कलियर

पिरान कलियर: जमीअत उलेमा ए हिंद के बैनर तले SIR में लोगों की मदद के लिए अहम मीटिंग, BLO सहयोग का ऐलान

पिरान कलियर: जमीअत उलेमा ए हिंद के बैनर तले SIR में लोगों की मदद के लिए अहम मीटिंग, BLO सहयोग का ऐलान

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️

पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️ ✍️ 

——————————————————————-पिरान कलियर, जामिया शमसूल उलूम पिरान कलियर में आज जमीअत उलेमा ए हिंद के बैनर तले एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिद्वार मौलाना हारून क़ासमी ने की और इसका संचालन मौलाना दानिश क़ासमी की निगरानी में हुआ। मीटिंग का मुख्य मकसद SIR प्रक्रिया में आम लोगों की मदद करना और BLO का सहयोग कर दस्तावेज़ी काम आसान बनाना रहा। मौलाना दानिश क़ासमी ने नगर पंचायत कलियर की अवाम और बैठक में मौजूद सभासदों को यकीन दिलाया कि जमीअत के बैनर तले जल्द ही नगर पंचायत कलियर में कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के जरिए BLO का सहयोग कर लोगों के फॉर्म भरने और ज़रूरी कागज़ात में मदद की जाएगी।  उन्होंने कहा कि जमीअत उलेमा ए हिंद हमेशा जनहित के मुद्दों पर अवाम की खिदमत के लिए तैयार खड़ी है कैंप को सफल बनाने में मौलाना हारून क़ासमी, मास्टर अहसान इलाही, हाफ़िज़ मुमताज़ आलम, मौलाना तालिब, मौलाना उमर राशिद, रहिस, सभासद गुलफाम, सभासद जावेद सभासद ,समाजसेवी गोल्डन भाई, समाजसेवी गुलाम साबिर, दानिश राणा, शाहनवाज़ अली, मुंतज़िर, मुफ़्ती फ़ैयाज़, क़ारी रग़ीब आदि का अहम योगदान रहा कुल मिलाकर, जमीअत उलेमा ए हिंद की इस पहल से पिरान कलियर की अवाम को SIR प्रक्रिया में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!