पिरान कलियर में अवैध पशु कटान का भंडाफोड़ ,रमजान, समीर और अमन 300 किलो मांस के साथ गिरफ्तार

पिरान कलियर में अवैध पशु कटान का भंडाफोड़ ,रमजान, समीर और अमन 300 किलो मांस के साथ गिरफ्ता

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️
पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️✍️✍️✍️
—————————————————————-पिरान कलियर पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गौवंश संरक्षण स्क्वाड और कलियर कोतवाली टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि गौकशी और गौतस्करी पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।शुक्रवार को कलियर की मीट मार्केट क्षेत्र में दबिश के दौरान रमजान, समीर और अमन नाम के तीन लोग पशु कटान करते पकड़े गए। दुकान के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। फर्श पर खून से भरे गड्ढे, पशुओं के अवशेष और मल बिखरा पड़ा था। आरोपियों ने मौके पर भारी गंदगी फैला रखी थी जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था।

300 किलो मांस और कटान उपकरण बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 300 किलो भैंसवंशीय मांस बरामद किया। साथ ही एक कुल्हाड़ी, तीन छुरियां और एक सुआ भी जब्त किया गया। पूछताछ में तीनों पशु वध और मांस बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा पाए। आरोपियों पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।अभियान जारी, टीम को मिली शाबाशी इस पूरी कार्रवाई में एसआई शरद सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, प्रवीण सैनी, राजेंद्र रावत, पूरन सिंह दानू, लखमीरी और प्रकाश मनराल की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि अवैध कटान और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



