रात ढलते ही सक्रिय हो जाते हैं खनन माफिया, आबादी के बीच दौड़ रहे मौत के ट्रैक्टर, प्रशासन बेखबर

रात ढलते ही सक्रिय हो जाते हैं खनन माफिया, आबादी के बीच दौड़ रहे मौत के ट्रैक्टर, प्रशासन बेखबर

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️
पंडित,, जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️
———————————————————————-
पिरान कलियर क्षेत्र में अवैध खनन का खेल एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात होते ही अल्दाब साहब रोड से मिट्टी का खनन शुरू हो जाता है और खनन माफियाओं की ट्रैक्टर-ट्रालियां मेला ग्राउंड से लेकर विभिन्न मार्गों पर बेखौफ दौड़ती दिखाई देती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार से गुजरने वाले इन वाहनों से क्षेत्र में रहने वाले लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। लोगों को डर है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।वहीं सोलापुर रोड पर नदी क्षेत्र से भी बड़े पैमाने पर रेत खनन किए जाने की चर्चाएं हैं। रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रालियां लगातार रेत ढोती नजर आती हैं, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं।

इतना ही नहीं, पीपल चौक पर ओवरलोड डंपरों की आवाजाही भी आम बात बन गई है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार इन भारी वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के इस खुले खेल पर संबंधित विभाग और प्रशासन कब कार्रवाई करेगा? सूत्रों का कहना क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से पहले इस खेल पर रोक लगाई जा सके।



