ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस को सफलता, चोरी के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस को सफलता, चोरी के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24 ✍️ ✍️ ✍️
पंडित,, जावेद साबिर कलियर ✍️✍️✍️
——————————————————————-
पिरान कलियर ,उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वांछित अपराधियों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिरान कलियर पुलिस टीम ने चोरी और नकबजनी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी साहिब पुत्र अनीश (22 वर्ष) निवासी तेल्लीवाला थाना पिरान कलियर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 1701/2021 में धारा 457, 380 एवं 411 भादवि के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार उक्त मामले में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को पेश होने के लिए कई बार आदेश जारी किए गए थे, लेकिन न्यायालय में उपस्थित न होने पर उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह एवं सुनील सिंह शामिल रहे। पिरान कलियर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



