ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन कलियर में गूंजा “ऑपरेशन प्रहार” तेलियों वाली मस्जिद के पास चला छापा, अफरोज और कलीम गिरफ्तार,,

ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन कलियर में गूंजा “ऑपरेशन प्रहार” तेलियों वाली मस्जिद के पास चला छापा, अफरोज और कलीम गिरफ्तार,,

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24 ✍️ ✍️ ✍️ ✍️
पंडित,, जावेद साबिर कलियर✍️✍️✍️✍️
——————————————————————–
पिरान कलियर,,हरिद्वार पुलिस ने गौतस्करों के खिलाफ छेड़ा महाअभियान। SSP हरिद्वार के सख्त निर्देश पर गढ़वाल रेंज गौवंश संरक्षण स्क्वाड और थाना कलियर पुलिस ने मिलकर कलियर क्षेत्र में दबिश दी। नतीजा: मौके से रंगे हाथ 2 आरोपी गिरफ्तार। तेलियों वाली मस्जिद के पास चला छापा, आज कलियर पुलिस टीम कलियर में गस्त कर रही थी। सूचना मिली कि तेलियों वाली मस्जिद के पास मन्नवर उर्फ मन्ना की मीट की दुकान में गौमांस की कटाई चल रही है। पुलिस पहुंची तो अंदर 2 लोग गौमांस काटते मिले। भागने का मौका तक नहीं मिला । 150 किलो गौमांस के साथ भारी बरामदगी की गई। छापे में पुलिस ने मौके से 150 किलो गौमांस बरामद किया। साथ ही गौकशी के उपकरण भी जब्त किए। बरामद सामान: 1 कुल्हाड़ी, 2 छुरी, 1 चापड़, 1 कांटा तराजू और 7 बाट। आरोपियों ने बताया ये माल दुकानदार मन्नवर ने मंगवाया था और इसे कलियर में बेचने की फिराक मैं था। धर दबोचे गए दोनों शातिर गिरफ्तार आरोपि,,।. अफरोज पुत्र नाजिर, उम्र 45 वर्ष, निवासी निकट तेलियों वाली मस्जिद, वार्ड नंबर 01 कलियर । कलीम पुत्र वहीद, उम्र 30 वर्ष, निवासी निकट कुरैशी वाली मस्जिद, वार्ड नंबर 01 कलियर। दोनों के खिलाफ कोतवाली कलियर में मु0अ0सं0 154/2026 धारा 5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज।. SSP का कड़ा संदेश: गौकशी बर्दाश्त नहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने साफ कर दिया है कि जनपद में गौकशी और अवैध पशु कटान पर पूर्ण प्रतिबंध है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अब एक-एक गौतस्कर को चिन्हित कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस की नजर हर संदिग्ध दुकान पर है।. बहादुर टीम को मिली शाबाशी इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में शामिल ,,उ0नि0 शरद सिंह, पूरन सिंह दानू, प्रवीन कुमार – उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र ,अनीस अहमद और प्रकाश मनराल -शामिल रहे। पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च कर लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. फरार दुकानदार मन्नवर की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि गौतस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा। हरिद्वार पुलिस का ये एक्शन बाकी तस्करों के लिए सीधी चेतावनी।



