उत्तराखंड

हरिद्वार: SSP नवनीत सिंह ने लंढौरा चौकी इंचार्ज अशोक सिरस्वाल को ‘मैन ऑफ द मंथ’ से किया सम्मानित

हरिद्वार: SSP नवनीत सिंह ने लंढौरा चौकी इंचार्ज अशोक सिरस्वाल को ‘मैन ऑफ द मंथ’ से किया सम्मानित,,

 

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24, ✍️ ✍️ ✍️ ✍️ ✍️ 

पंडित ,,ज़ावेद साबिर कलियर ,✍️✍️✍️✍️✍️

—————————————————————-

पिरान कलियर,,लंढौरा हरिद्वार में आयोजित सैनिक सम्मेलन के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने लंढौरा पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक सिरस्वाल को “मैन ऑफ द मंथ” अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान मार्च 2026 में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और अपराधों के सफल अनावरण के लिए प्रदान किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में फील्ड पर कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से काम करने वाले जवानों को प्रोत्साहित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अशोक सिरस्वाल ने अपने कार्यक्षेत्र में सक्रियता, सतर्कता और जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है, जिसके चलते उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया। इस अवसर पर अन्य पुलिसकर्मियों को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सभी जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे इसी तरह कर्तव्यनिष्ठा और लगन के साथ कार्य करते रहें, ताकि समाज में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके। हरिद्वार में आयोजित सैनिक सम्मेलन में उस वक्त गौरव का माहौल देखने को मिला, जब लंढौरा चौकी इंचार्ज अशोक सिरस्वाल को “मैन ऑफ द मंथ” के सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका के लिए दिया गया।

एसएसपी नवनीत सिंह ने इस मौके पर कहा कि ईमानदारी और मेहनत से काम करने वाले पुलिसकर्मी ही विभाग की असली ताकत हैं। उन्होंने सभी जवानों से अपील की कि वे इसी जज्बे के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!