हरिद्वार में खाकी का जलवा, SSP ने 36 जांबाजों को किया सलाम ,पिरान कलियर के जितेंद्र बने पुलिसमैन ऑफ द मंथ,,

हरिद्वार में खाकी का जलवा,,SSP ने 36 जांबाजों को किया सलाम ,पिरान कलियर के जितेंद्र सिंह बने पुलिस मैन ऑफ द मंथ,

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24 न्यूज़✍️✍️✍️✍️
पंडित ,,जावेद साबिर कलियर✍️✍️✍️✍️✍️
हरिद्वार,कांवड़ मेला सकुशल पर, पुलिस टीम पर इनामों की बरसात , हरिद्वार की बड़ी खबर कांवड़ मेले की अग्निपरीक्षा में पास हुई हरिद्वार पुलिस, और अब कप्तान ने अपने जांबाजों को सिर आंखों पर बिठा लिया है। रोशनाबाद में SSP नवनीत सिंह के दरबार में क्या कुछ हुआ, देखिए हमारी इस रिपोर्ट में.: कांवड़ की महा-चुनौती को टीमवर्क से किया चित्त मंगलवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद के कॉन्फ्रेंस हॉल में SSP नवनीत सिंह ने सैनिक सम्मेलन बुलाया। सम्मेलन की शुरुआत ही कांवड़ यात्रा-2026 के सफल समापन की बधाई से हुई। SSP ने साफ कहा – कांवड़ मेला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था, लेकिन जनपद पुलिस ने समन्वय और पूरी जिम्मेदारी से इस चुनौती को चित्त कर दिया।

36 शेरदिल जवानों पर इनामों की बरसात – 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल इस मौके पर धमाका हुआ सम्मान समारोह का! कांवड़ यात्रा और बड़े अपराधों का खुलासा करने वाले कुल 36 पुलिसकर्मियों को ‘पुलिस मैन/वूमेन ऑफ द मंथ – जुलाई 2026’ से नवाजा गया। इनमें 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जिन्होंने मर्दों से कंधा मिलाकर ड्यूटी की। इन सभी को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया गया।
पिरान कलियर के लाल जितेंद्र सिंह बने हीरो ऑफ द मंथ, सम्मान पाने वालों में पिरान कलियर कोतवाली के कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और ASI कुंदन का नाम सबसे ऊपर रहा। इनके साथ कोतवाली नगर के ऋषिकांत पटवाल, ज्वालापुर के नरेन्द्र राणा, रानीपुर के प्रेम सिंह दानू, लक्सर के दीपक चौधरी और CIU रुड़की के आशीष शर्मा समेत कई जांबाजों को चुना गया। वहीं कांवड़ मेला सेल के 13 योद्धा – इंस्पेक्टर उमेश कुमार, पुनीत दानोशी समेत पूरी टीम को भी स्पेशल सम्मान मिला। SSP का दरबार – सुने दुखड़े, मौके पर ही किया निस्तारण, सम्मान के बाद SSP ने असली कप्तानी दिखाई। उन्होंने एक-एक पुलिसकर्मी की पारिवारिक और विभागीय समस्याएं सुनीं। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, बाकी के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। SSP ने कहा – पुलिस की सफलता टीमवर्क है, और जवानों की खुशहाली पहली प्राथमिकता है।


