पिरान कलियर

पिरान कलियर: आस्था नगरी में रात भर खुलने वाली चाय की दुकानें बनी स्मैक, चरस गांजा संदिग्ध गतिविधियों का अड्डा

पिरान कलियर: आस्था नगरी में रात भर खुलने वाली चाय की दुकानें बनी स्मैक, चरस गांजा संदिग्ध गतिविधियों का अड्डा

 

उत्तराखंड,,, सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️

पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️

————————————————————-

पिरान कलियर रात भर खुलने वाली चाय की दुकानें जहां सूत्रों की माने  तो संदिग्ध व्यक्ति चरस गांजा स्मैक बेचने का काम करते हैं। क्षेत्र में आए दिन कोई ना कोई नशा तस्कर पकड़ा जाता है। मगर रात भर यह चाय की दुकानें खुलने की वजह से नशा तस्करों की बल्ले बल्ले,,,उठने लगी 11 बजे दुकाने बंद करने की मांग,,पिरान कलियर विश्व प्रसिद्ध पांचवें धाम के रूप में स्थापित दरगाह साबिर पाक (पिरान कलियर) क्षेत्र इन दिनों रात भर खुलने वाली चाय की दुकानों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरगाह के पहाड़ी गेट और आसपास के क्षेत्रों में पूरी रात चाय की दुकानें खुली रहने के कारण संदिग्ध गतिविधियों नशा तस्करों का बढ़ावा मिल रहा है। स्थानीय लोगों और अकीदतमंदों (जायरीन) का आरोप है कि रात भर इन दुकानों के खुलने से नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। चर्चा है कि कलियर की इन चाय की दुकानों को रात भर खोलने की किसकी अनुमति है। जिसके कारण रात भर लोगों की भारी भीड़ जुटी रहती है। आरोप है कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले नशा तस्कर बेहद आसानी से यहां अपने नेटवर्क को चला रहे हैं। रात भर दुकानें खुली रहना ही इन तस्करों के लिए सबसे बड़ा मददगार साबित हो रहा है। हालांकि, कलियर पुलिस आए दिन नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई करती रहती है, लेकिन इसके बावजूद इस अवैध धंधे पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है।,

पिरान कलियर शरारती तत्वों और मनचलों का जमावड़ा,,देर रात तक दुकानें खुली होने के कारण पहाड़ी गेट के आसपास शरारती तत्वों और मनचले युवक-युवतियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस माहौल की वजह से दूर-दराज से आने वाले जायरीनों, विशेषकर महिलाओं और परिवारों को भारी असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। पवित्र आस्था नगरी की छवि भी इससे धूमिल हो रही है।मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की तैयारी, 11 बजे दुकानें बंद करने की मांग ,मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भेजा जा रहा है। पत्र के माध्यम से मांग की जाएगी कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर कलियर क्षेत्र की सभी दुकानों को रात 11:00 बजे तक पूर्ण रूप से बंद करा दिया जाए और सुबह 10:00 बजे से पहले खोलने की अनुमति न दी जाए। दरगाह क्षेत्र की मर्यादा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात भर अवैध रूप से खुलने वाली इन चाय की दुकानों पर सख्त कार्रवाई की जाए। स्थानीय पुलिस को रात में गश्त बढ़ाकर संदिग्धों की चेकिंग करनी चाहिए, ताकि आस्था के इस केंद्र पर आने वाले लोगों को एक सुरक्षित माहौल मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!