पिरान कलियर

पिरान कलियर में दबंगई का आतंक — सैय्यद सलामत मिया पर अवैध कब्जे और धमकी के गंभीर आरोप, पीड़ित परिवार बोला “आत्महत्या ही आखिरी रास्ता  

पिरान कलियर में दबंगई का आतंक — सैय्यद सलामत मिया पर अवैध कब्जे और धमकी के गंभीर आरोप, पीड़ित परिवार बोला “आत्महत्या ही आखिरी रास्ता 

 

उत्तराखंड,,, सच्ची घटना 24 ✍️ ✍️ ✍️ ✍️ ✍️ 

पंडित ,,जावेद साबिर कलियर✍️✍️✍️✍️✍️

—————————————————————

उत्तराखंड के पिरान कलियर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सैय्यद सलामत मिया नाम के शख्स पर गरीब परिवारों को डरा-धमकाकर अवैध कब्जे करने के संगीन आरोप लगे हैं। हालात ये हैं कि पीड़ित परिवार अब आत्महत्या की बात कह रहे हैं। पिरान कलियर में इन दिनों सैय्यद सलामत मिया पर विपक्षी पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए ‌ स्थानीय लोगों का आरोप है कि सलामत मिया का नेटवर्क सिर्फ कलियर तक सीमित नहीं है, बल्कि मुरादाबाद समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। सबसे दर्दनाक कहानी उस परिवार की है जिसने जमीन के बदले मकान देने का झांसा देकर घर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि सिविल कोर्ट रुड़की में केस विचाराधीन होने के बावजूद दबंगों ने पुलिस की मिलीभगत से घर पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर महिलाओं से बदसलूकी, मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी गईं। “हमने कई बार थाने-कचहरी के चक्कर काटे। हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। अब हमारे पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। हमारे बच्चों का क्या होगा  सूत्रों का कहना, कि सलामत मिया पीरी-मुरीदी के नाम पर लोगों को बहकाता है। मजारात तामीर कराने के बहाने मुरीदों की जमीन और पैसे ऐंठने का काम करता है। पीड़ित परिवार समाजसेवी अब इस पूरे मामले की CBI और ED से जांच की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब तक सलामत मिया के आर्थिक स्रोत और कथित राजनीतिक संरक्षण की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक विपक्षी का परिवार में भय का माहौल खत्म नहीं होगा। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा, या गरीब परिवार यूं ही दहशत में जीने को मजबूर रहेंगे?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!