पिरान कलियर

ऑपरेशन रिकवरी – कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी,  10 लाख के 52 मोबाइल बरामद

ऑपरेशन रिकवरी – कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी,  10 लाख के 52 मोबाइल बरामद किए,,

 

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24 न्यूज़ ✍️ ✍️ 

पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️ 


पिरान कलियर,,सावन के महीने में कलियर पुलिस ने आमजन को खुशियों का तोहफा दिया है। थाना कोतवाली पिरान कलियर ने “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत CEIR पोर्टल की मदद से 52 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी बाजारू कीमत 10 लाख रुपये से ज़्यादा है   मोबाइल खो जाना आजकल किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं। लेकिन अब CEIR पोर्टल आम लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है। कलियर पुलिस ने उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी इन मोबाइलों को ट्रेस कर रिकवर किया। बरामद मोबाइलों में Vivo के 14, Oppo के 12, Realme के 7, Samsung के 5, Redmi के 5, Moto 3, Poco 2, Tecno 2 और iQoo के 2 फोन शामिल हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की मुहिम रंग लाईये सब संभव हुआ है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार  नवनीत सिंह भुल्लर के कुशल नेतृत्व में,, SSP भुल्लर अपराध पर लगाम लगाने के साथ-साथ जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को हल करने पर भी फोकस कर रहे हैं। “ऑपरेशन रिकवरी” उसी सोच का नतीजा है। आज बरामद मोबाइल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  शेखर चंद्र सुयाल और क्षेत्राधिकारी भगवानपुर श्री सुमित पाण्डे ने पीड़ितों को सौंपे ,उम्मीद छोड़ चुके थे लोग, चेहरे पर लौटी रौनक,जिन लोगों ने अपना मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, आज उन्हें दोबारा अपना फोन मिला तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने पुलिस की जमकर तारीफ की और कहा कि कलियर पुलिस ने वाकई जनता की सेवा का फर्ज निभाया है। इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने में थाना कलियर की टीम ने दिन-रात मेहनत की, टीम में शामिल थे:  क्षेत्राधिकारी भगवानपुर  सुमित पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, SSI राजेश बिष्ट, कांस्टेबल सोनू चौधरी, जयप्रकाश और ललित। कुल मिलाकर CEIR पोर्टल और “ऑपरेशन रिकवरी” ने साबित कर दिया कि तकनीक और पुलिस की मेहनत मिल जाए तो खोई हुई चीजें ही नहीं, लोगों का भरोसा भी वापस आ जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!