देहरादून

संगठन की मजबूती और ग्राम विकास पर सुराज सेवा दल का जोर, कार्यकर्ताओं में भरा जोश*

संगठन की मजबूती और ग्राम विकास पर सुराज सेवा दल का जोर, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

देहरादून। सुराज सेवा दल के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह फूंका। बैठक में मुख्य रूप से ग्राम पंचायतों के विकास और जनसमस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित किया गया।प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने उपस्थित ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है। जोशी ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और कार्यकर्ताओं के कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।रमेश जोशी प्रदेश अध्यक्ष, सुराज सेवा दल हमारा लक्ष्य उत्तराखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें। सुराज सेवा दल का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरी ताकत है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि संगठन के साथियों को किसी भी काम के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। हम एकजुट होकर प्रदेश की खुशहाली के लिए काम करेंगे।इंतजार प्रधान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी जी के नेतृत्व में सुराज सेवा दल धरातल पर मजबूती से कार्य कर रहा है। आज की बैठक से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है। हम सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करेंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।इस मौके पर रमेश जोशी,कावेरी जोशी,देवेन्द्र बिष्ट महामत्री,संगठन प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान,अकलीम त्यागी,नफीस खटका,अलीम प्रधान,मुजफ्फर प्रधान,नदीम पीरपुरा,उस्मान अली,हाजी इरफान,नौशाद अली प्रधान,हक्कम प्रधान,साबिर राणा,नितिन कटारिया,अंकित,सौरभ कटारिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!